प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले का चौथा प्रमुख स्नान पर्व शुक्रवार को वसंत पंचमी का होगा। प्रशासनिक अफसरों का अनुमान है कि इस दिन लगभग दो करोड़ श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। स्नान के एक दिन पहले अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रशासनिक व पुलिस के अफसरों ने मेला क्षेत्र में निरीक्षण किया और सभी को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार भोर के साथ ही वसंत पंचमी का स्नान शुरू हो जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने गुरुवार को संगम, रामघाट, कालीघाट, ऐरावत घाट आदि का निरीक्षण किया। अफसरों ने साफ सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां पुआल खराब हो गया है, वहां पर नए पुआल लगाए जाएं। जिससे स्नान के वक्त लोगों के पांव न फिसलें। घाटों पर नए सिरे से बोरियां लगाने क...