हाजीपुर, जनवरी 22 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र वसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित है। यह त्यौहार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मनाई जाएगी। जिलेभर में सरस्वती पूजन की तैयारी की गई है। एसडीओ रोड कल्वघाट अवस्थित बाबा दुख हरण नाथ मंदिर पुजारी डॉ राजीव नयन झा ने पंचांग के अनुसार बताया कि पंचमी तिथि शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 6:42 से प्रारम्भ होकर रात्रि 12:22 मिनट तक है। पंचमी तिथि सूर्योदय में होने के कारण श्रद्धा और उल्लास के साथ 23 जनवरी शुक्रवार को ही मनाई जाएगी। यह त्योहार न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि प्रकृति में होने वाले नवजीवन और उल्लास का भी प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना के पश्चात जब चारों ओर जड़ता थी, तब ब्रह्मा जी ने सृष्टि में चेतना, ध्वनि और ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.