मुरादाबाद, जनवरी 23 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को मां सरस्वती के प्रकटोत्सव और ऋतुराज वसंत के आगमन पर एक वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया, यहां लोक मंगल, राष्ट्र और समाज की उन्नति, एक जुटता के लिए यज्ञ में आहुतियां लगाकर कामना की गई। बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष युवक एकत्र हुए प्रसाद आदि का वितरण करते हुए अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। शुक्रवार को मोहल्ला बिशनपुरा स्थित स्वर्गीय पंडित बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रकटोत्सव और ऋतुराज बसंत की आगमन को श्रेष्ठ माने जाने वाले पावन पर्व बसंत पंचमी पर्व को परंपरा के साथ ब्राह्मण समाज ने एकत्र होकर मनाया। यहां आयोजित बृहद यज्ञ से पूर्व वैदिक मंत्रोचार के साथ मां भगवती सरस्वती देवी की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.