कोडरमा, फरवरी 26 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर के ताराटांड़ स्थित दुर्गा मंडप रोड पर अवस्थित सार्वजनिक वसंती दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा मंडप प्रांगण में इस वर्ष वसंती दुर्गा पूजा को भव्य एवं उल्लासपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नंदकिशोर गुप्ता एवं सुरेश प्रसाद ने की। बैठक की शुरुआत गत वर्ष आयोजित वसंती दुर्गा पूजा के आय-व्यय के विस्तृत लेखा-जोखा की प्रस्तुति से हुई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न की गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजय कुमार वर्मा, सचिव पद पर अनूप कुमार सेठ तथा कोषाध्यक्ष पद पर राज कुमार आर्य का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में रविंद्र कुमार सेठ, उपसचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.