वसंता कॉलेज की प्राचार्य ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका सिंह और प्रशासनिक अधिकारी त्रिकाल शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित-सशक्त वातावरण और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने संस्थान के विकास और संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.