बस्ती, मई 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में होने जिले के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिए विधि विधान से भूमिपूजन हुआ। अयोध्या धाम के आचार्य धनंजय मिश्र, आचार्य विवेक तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने पूजन अर्चन किया। मुख्य अतिथि गायत्री मंदिर बस्ती के पारिब्राजक पंडित राम प्रसाद त्रिपाठी ने समारोह के सफलता की कामना करते हुए कहा कि अपने जनपद का स्थापना दिवस मनाया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ शीघ्र ही बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर करेंगे। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पांच से सात मई को अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य वशिष्ठ महोत्सव आयोज...