बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा व वशिष्ठ रामायण कथा के लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रों के साथ यह कलश यात्रा जागेश्वरनाथ धाम तिलकपुर मंदिर से प्रारंभ होकर बढ़नी मिश्र कथा स्थल तक पहुंची। गाजे-बाजे, जय श्रीराम और गुरु वशिष्ठ के जयकारे श्रद्धालु लगाते रहे। रामायण कथा 18 से 26 फरवरी तक चलेगी। यह कथा तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य करेंगे। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल रहीं। सजे-धजे रथ पर भगवान गणेश, महर्षि वशिष्ठ, श्रृंगी ऋषि एवं देवरहा बाबा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। डीजे की धुन पर नृत्य करते ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.