भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर। भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर के निर्माण के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इसके लिए बार लाइब्रेरी के नीचे के स्थल को फिलहाल चिह्नित किया गया है। नगर निगम द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने पर इस स्थल पर वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, जिला विधि शाखा की प्रभारी पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...