बिजनौर, मार्च 24 -- नींदडू/धामपुर। क्षेत्र के एक गांव में खाने के लेकर लात घूसों के अलावा कुर्सियां चली। दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे जहां गांव के संभ्रांत लोगों के बीच फैसला हो गया। नींदडू क्षेत्र के एक गांव में मैरिज हाल में सोमवार देर रात वलीमे का खाना चला रहा था। वेटर ने टेबल पर एक व्यक्ति के सामने खाना रख दिया। इस बात से चिढ़कर टेबल के दूसरे छोर पर बैठे व्यक्ति ने आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच लात घूंसे चले। कुर्सियां भी चली। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे जहां उनमें समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.