वलीमा में गोमांस प्रकरण में आरोपियों की तलाश की तेज
शामली, जून 25 -- कैराना। वलीमे की दावत में गोमांस से भोजन तैयार कराने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गत 18 जून को पुलिस ने खुरगान क्षेत्र में यमुना नदी किनारे गोकशी की सूचना पर कार्रवाई की थी। मौके से गोवंशीय अवशेष बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई थी। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल में छापेमारी की गई थी, जहां मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत का आयोजन था। यह भी पढ़ें- वलीमा में गोमांस प्रकरण में दूल्हे के पिता समेत तीन और गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, यहां दावत के लिए गोमांस से भोजन तैयार कराया गया था। मामले में पुलिस ने सबसे पहले दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार किया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.