जहानाबाद, मई 17 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के वलीपुर मौजा स्थित विशाल तालाब, जिससे 100 एकड़ से अधिक जमीन में फसलें लहलहाती थी, आज इस तालाब की स्थिति बिल्कुल बद से बदतर हो चुकी है। कहा जाता है कि इस तालाब में पानी कभी नहीं सूखता था।

तालाब का अतिक्रमण तीन एकड़ क्षेत्रफल वाले इस विशाल तालाब के चारों ओर अतिक्रमणकारियों द्वारा जिस तरह तेजी से अतिक्रमण कर इसके वजूद को समाप्त करने की प्रक्रिया चल रही है उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में यह तालाब विलुप्त हो जाएगा। वलीपुर गांव के किसान हरिनंदन प्रसाद एवं लखन प्रसाद ने बताया कि इलाके में उदेरा स्थान बराज से नहर निकलने के पूर्व यह तालाब ही सिंचाई का प्रमुख साधन था। इससे वलीपुर के साथ साथ सुल्तानपुर के किसानों को काफी सहुलियत थी।

जल संग्रहण क्षमता भौगोलिक रूप से बनावट एवं...