बुलंदशहर, मार्च 11 -- नगर कोतवाली के वलीपुरा नहर के किनारे दीवार और पक्के फर्श पर कोयले से लिखे कथित सुसाइड नोट मिलने से हड़कंप मच गया। जमीन पर लिखे इस संदेश में एक युवती ने अपनी मौत के लिए किसी युवक साजिद और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया। नहर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि दिल्ली के एक दंपति ने नहर से गुजरने के दौरान विवाद होने पर सुसाइड नोट लिख दिया था, किंतु समझौता होने पर दंपति दिल्ली लौट गया। नगर पुलिस ने दंपति को उनकी हरकत के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर क्षेत्र स्थित वलीपुरा नहर पर झाल के किनारे दो संदेश लिखे मिले। एक दीवार पर पहले संदेश में लिखा है कि मैं डॉली, मेरी मौत के जिम्मेदार साजिद, उसकी मां और बहन हैं। इस संदेश के सामने ही जमीन पर दूसरा संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.