झांसी, मई 9 -- झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांव में शुक्रवार देर रात वर-वधू के आगमन पर हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ढिमरौनी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय महेश यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भतीजे सजेंद्र यादव की गुरुवार को शादी थी। बारात कानपुर देहात के राजपुर गांव में गई थी। वह भी बारात में शामिल हुए थे। शुक्रवार देर रात वर-वधू के आगमन पर घर के दरवाजे पर धूम-धड़ाके से उनका स्वागत हो रहा था। डीजे पर सभी महिलाएं-पुरुष, नाते-रिश्तेदार डांस कर रहे थे। वहीं महेश भी पास में ही खड़ा था। इसी बीच उनका चचेरा भाई गोपाल यादव नशे में आया और डांस करते हुए तमंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.