लखनऊ, फरवरी 4 -- वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत यूपी में 100 करोड़ पर्यटक लाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को पर्यटन भवन में हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में तय किया गया है कि पर्यटन उत्तर प्रदेश की सकल मूल्य वर्धित (ग्रॉस वैल्यु ऐडेड यानी जीवीए) को पांच प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा जबकि यूपी का हिस्सा देश में 16 फीसदी होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यूपी को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में पर्यटन 'ग्रोथ इंजन' होगा। जयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की बैठक में यूपी में पर्यटन के भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। वर्ष 2027-28 तक एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विस्तार, निजी निवेश बढ़ाने और पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कुल रोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.