रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- पंतनगर, संवाददाता। वर्ष 2046 तक उत्तराखंड की खेती का स्वरूप कैसा होगा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए किन क्षेत्रों पर जोर देना होगा और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से कैसे निपटा जाएगा, इसका खाका पंतनगर विश्वविद्यालय तैयार करेगा। राज्य सरकार ने अगले 20 वर्षों का कृषि रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सौंपी है। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में तैयार किए जा रहे रोडमैप में कृषि और उससे जुड़े 25 प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसी क्रम में तीन और चार अक्तूबर को विश्वविद्यालय में दो दिवसीय बैठक हुई। यह भी पढ़ें- किसानों की समृद्धि के लिए साथ आएंगे पंतनगर और पतंजलि इसमें कृषि सचिव डॉ. एसएन पांडेय, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृ...