नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। केरल में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में आवश्यक संशोधन पारित कराने के लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़ा कानून एनडीए सरकार के दौरान पारित हुआ था और अब इसे प्रभावी बनाने के लिए आगे की प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को भी बैठक के लिए बुलाया गया है। उम्मीद है कि वे सरकार का साथ देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...