पूर्णिया, अगस्त 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में पूर्णिया-सीमांचल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने केंद्रीय विद्युत मंत्री से प्रश्न पूछते हुए वर्ष 2030 तक देश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना, बिहार में पिछले पांच वर्षों के दौरान स्वीकृत बिजली परियोजनाओं तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र में प्रस्तावित नए ग्रिड सब-स्टेशनों और उच्च क्षमता वाली ट्रांसमिशन लाइनों की विस्तृत जानकारी मांगी। यह भी पढ़ें- कटिहार जंक्शन से प्रतिदिन 172 यात्री ट्रेनें और 25 मालगाड़ियां संचालितबिजली अवसंरचना की आवश्यकता सांसद ने विशेष रूप से पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों की बढ़ती बिजली जरूरतों को देखते हुए आधुनिक विद्यु...