रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पृथक राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजवीर सिंह और यूकेडी के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि फूलसुंगा क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन हटाने के संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने विश्व विख्यात गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकारों और राष्ट्रीय दलों ने विवि को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। श्रमिकों...