नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भरोसा जताया कि भारत वर्ष 2027 के अंत तक जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की टिकाऊ नीतियों और बड़े संस्थागत सुधारों की तारीफ की। वह यंग आंतरप्रेन्योर्स फोरम भारत की इंदौर में आयोजित 'वाईईएफ भारत समिट 2025' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत 12 साल पहले विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नक्षत्र के रूप में उभरा और जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है। केंद्रीय मंत्री ने ब्रिटेन का नाम लिए बगैर कहा कि जिस देश ने भारत पर 200 साल तक राज किया, उस देश को भारत आर्थिक विकास की दौड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.