खगडि़या, मार्च 6 -- वर्ष 2026 के रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य सोपान सम्मान के लिए जिले के व्यंग्यकार विक्की हुए चयनित खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददातादक्षिण भारत की युद्धवीर फाउंडेशन एवं हिंदी मिलाप द्वारा आयोजित होली विशेष प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त हास्य-व्यंग्य श्रेणी में जिले के व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की की रचना "ट्रंप की टैरिफ वाली पिचकारी" को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हैदराबाद में अगले माह आयोजित संस्थान के वार्षिक कार्यक्रम में जिले के महेशखूंट बाजार निवासी विनोद विक्की को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति व्यंग्य सोपान सम्मान के लिए भी विनोद विक्की का चयन हुआ है। आगामी 21 मार्च को दिल्ली के हिंदी भवन में विक्की को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न अं...