चतरा, नवम्बर 26 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में धनकटनी शुरू होते ही धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार में जहां सरकारी स्तर पर धान की खरीदारी शुरू हो गई है, वहीं झारखंड के किसानों को अभी भी 15 दिसंबर इंतजार है। खरीद प्रक्रिया में देरी का सीधा फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। ये गांव-गांव जाकर किसानों से धान 1500 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीद रहे हैं। जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय है। तत्काल भुगतान के लालच में किसान मजबूर होकर बिहार बार्डर से सटे झारखंड के कई गांवों के किसान भी बिहार में धान बेचने को मजबूर है। ये औने-पौने दाम पर फसल बेच रहे हैं। देवरिया पंचायत के किसान विश्वनाथ दुबे बताते हैं कि पैकस के माध्यम से धान बेचने पर समय पर भुगतान नहीं मिलता है। कई बार एक वर्ष तक किसानों को राशि का इंतजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.