गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विमर्श केन्द्रित संस्था 'आयाम द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला 'आयाम सम्मान इस बार कवि, शोधकर्ता एवं खोजी इतिहासकार डा. राजवन्ती मान (चंडीगढ़) को प्रदान किया जाएगा। पंजाब विश्वविद्यालय से उर्दू में एमए, पीएचडी डॉ. राजवन्ती मान भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की सीनियर अकादमिक फेलो, भारतीय इतिहास अभिलेख समिति की नामित सदस्य और हरियाणा सरकार के राज्य अभिलेखागार, पंचकूला में उपनिदेशक रही हैं। कविता और इतिहास लेखन और यात्रा वृत्तांत की उनकी अब तक डेढ़ दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। राजकमल प्रकाशन से सद्यः प्रकाशित पुस्तक 'जलियॉंवाला बाग़ की कराहें : प्रतिबन्धित हिन्दी साहित्य इन दिनों चर्चा में है। वे हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में साधिकार लेखन करती रही हैं। इसके पूर्व 'आयाम सम्मान कवि पत्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.