लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वैश्य-व्यापारी महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान और आयुक्त नितिन बंसल से मुलाकात करके सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन ने मांग की है कि कोविड-19 के वजह से वर्ष 2020, 2021, 2022 व 2023 में सभी प्रतिष्ठान बंद रहे, लिहाजा इन वर्षों का राज्य कर पूरी तरह मुक्त घोषित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि सभी सातों मांगों पर विचार करके जल्दी फैसला लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...