वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी में दी जाए छूट
देहरादून, अगस्त 22 -- नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने गढ़वाल सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से दिल्ली में मुलाकात कर शिक्षकों की टीईटी संबंधी समस्या से अवगत कराया।सांसद ने शिक्षकों की समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने सांसद बलूनी को दिए ज्ञापन में बताया वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दी जाए। बताया कि उच्चतम न्यायालय के एक आदेशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी शिक्षकों को अब अपनी सेवाओं को नियमित रखने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करनी होगी। इसमें वे शिक्षक भी सम्मिलित हैं,जो वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त हुए हैं।बताया कि उस समय शिक्षक बनने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करने की बाध्यता नहीं थी। बताया कि उस समय नियुक्त अनेक शिक्षक अब अपनी सेवा के अंतिम पड़ाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.