देवघर, जून 3 -- अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी के निमित्त वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग किया जा रहा है। ऐसे में 15-देवघर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैपिंग कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग कार्य के लिए संलग्न सूची के अनुसार वार्डवार कैंप निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मैपिंग कार्य में संलग्न सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया है कि 2003 के मतदाता सूची से वर्तमान मतादाता का नाम सर्च कर मैपिंग का कार्य अपराह्न 1 बजे से ...