औरैया, मार्च 19 -- अछल्दा, संवाददाता। स्टेशन बाजार स्थित महामाई गार्डन में छत्रपति शिवाजी महाराज शाखा द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सह जिला कार्यवाह श्यामू शुक्ला ने भारतीय नववर्ष की वैज्ञानिकता और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष प्रकृति के नवसृजन का प्रतीक है, जिसमें चारों ओर हरियाली और नवीनता दिखाई देती है। इसी दिन संघ संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है, जिसे संघ आद्य सरसंघचालक प्रणाम दिवस के रूप में मनाता है। खंड संचालक राजीव यादव ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, इतिहास और राष्ट्र धर्म से जोड़ने का संदेश देता है। साथ ही नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति की आराधना कर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजेश मिश्रा...