उरई, मार्च 22 -- कुठौंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कुठौंद के अंतर्गत महाराणा प्रताप शाखा पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सर संघचालक प्रणाम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी ने कहा यह केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि प्रकृति के नवसृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कहा हिन्दू नववर्ष हमारी समृद्ध परंपराओं से जोड़ता है और जीवन में नवीनता का संचार करता है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे आस्था और धैर्य का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसमें सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...