प्रयागराज, मई 19 -- नगर निगम ने झलवा में सड़क किनारे रखा कबाड़ जब्त कर लिया। नगर निगम का प्रवर्तन दल मंगलवार सुबह राजरूपपुर-कौशाम्बी मार्ग के घुंघरू चौराहा के पास कबाड़ हटाने पहुंचा तो विरोध शुरू हो गया। कबाड़ रखने वाले से प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर व सदस्यों की कहासुनी हुई। कहासुनी के बीच आसपास खड़े लोग कबाड़ हटाने के लिए दबाव बनाने लगे। प्रवर्तल दल ने कहासुनी के बीच कबाड़ हटाना शुरू कर दिया। वर्षों से पड़ा कबाड़ जब्त कर प्रर्वतन दल ने 12 ट्रकों से नगर निगम भेज दिया। कुछ कबाड़ बच गया तो प्रवर्तन दल ने 30 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ शीघ्र सड़क का किनारा खाली करने का अल्टीमेटम दिया। कबाड़ हटाने के लिए राजरूपपुर-कौशाम्बी मार्ग का एक हिस्सा (जाने वाला मार्ग) लगभग दो घंटे बंद रहा। इसकी वजह से जाम भी लगा। मार्ग से कबाड़ हटाने...