लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक 15-15 साल से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। करीब 4350 शिक्षकों की प्रोन्नति लटकी हुई है। ऐसे में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात की। उन्होंने 30 सितंबर तक हर हाल में प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया।

शिक्षकों की समस्याएं राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के संरक्षक रामेश्वर पांडेय का कहना है कि एलटी ग्रेड से प्रवक्ता के पद पर पुरुष संवर्ग में 2200 शिक्षक व महिला संवर्ग में 1800 शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। पुरुष संवर्ग की बीते 15 वर्षों से और महिला संवर्ग की पिछले 10 वर्षों से प्रोन्नति नहीं की गई। वहीं प्रवक्ता के पद से राजपत्रित अधिकारी पद पर पिछले दो वर्षों...