गाजीपुर, जून 15 -- दिलदारनगर। हुसैनाबाद-दिलदारनगर-देवल मार्ग स्थित नहर तिराहे और रेलवे फाटक के पास लगी हाईमास्ट लाइट कई वर्षों से खराब पड़ी है। लाखों रुपये की लागत से स्थापित यह लाइट अब केवल शोपीस बनकर रह गई है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के उद्देश्य से हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। लेकिन लंबे समय से खराब रहने के कारण शाम ढलते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है। रेलवे फाटक और व्यस्त तिराहे पर रोशनी न होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र हाईमास्ट लाइट को दुरुस्त कराने की मांग क...