गोपालगंज, अप्रैल 2 -- फुलवरिया। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर वर्षों से फरार लूटकांड के आरोपी सुकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया टोला, बरौली गांव का निवासी है। फुलवरिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...