वर्षों से जमे 118 बीईओ सहित 488 कर्मियों के तबादले
लखनऊ, सितम्बर 14 -- यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वर्षों से एक ही सीट पर जमे कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। 118 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) सहित 488 कर्मियों का तबादला किया गया है। लंबे समय बाद शिक्षा विभाग में कर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
स्थानांतरण की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से 118 बीईओ की तबादला सूची जारी कर दी गई है। जिसमें से तमाम बीईओ ऐसे हैं, जो कई वर्षों से एक ही जिले में तैनात थे। दो उर्दू अनुवादकों, 18 आशुलिपिकों, तीन प्रशासनिक अधिकारियों, 19 प्रधान सहायकों, 162 कनिष्ठ सहायकों, 166 वरिष्ठ सहायकों और 19 प्रधान सहायकों का तबादला किया गया है। एक ही जिले में कई वर्षों से कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मियों का स्थानांतरण किए जाने से खलबली मच गई है।
आदेश और निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.