चतरा, मई 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद ने प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित को देखते हुए वर्षों से एक ही स्थान पर जमे कुछ पदाधिकारियों और कर्मियों को इधर से उधर किया है। उपयुक्त कार्यालय के गोपनीय शाखा में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार को वहां से हटाते हुए उनके स्थान पर जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित को नया प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार एसडीओ जहूर आलम को जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए शिशिर पंडित को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव को स्थापना शाखा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- अपर जिलाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार उनके स्थान पर कार्यपालक दंडाधिकारी अनुरंजन झा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साम...