अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित अंजरौली पशु सेवा केंद्र विगत 20 से 25 वर्षों से पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां किसी पशु चिकित्सक का बैठना पूरी तरह बंद हो गया है। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए तकरीबन 15 किलोमीटर दूर चलकर मिल्कीपुर पशु चिकित्सालय पहुंचना पड़ता है। पशु सेवा केंद्र पर तैनाती भी बराबर होती है। वर्तमान समय में भी पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर शारदा की नियुक्ति हुई है, लेकिन बैठने की जगह न होने से मिल्कीपुर पशु चिकित्सालय पर ही रहकर पशुओं का इलाज कर रही हैं। शासन स्तर से पशु सेवा केंद्र संचालित करने के लिए किराए के भवन की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- पशु बांझपन शिविर में पशुपालकों को दी गई जानकारी जिसके एवज में 50 रूपये प्रति माह किराया शासन स्तर से मिलता है। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.