गोंडा, अप्रैल 8 -- गोंडा, संवाददाता। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग कार्यालय परिसर में बने पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। रेंजर बद्री प्रसाद चौहान के मुताबिक डीएफओ के निर्देश पर पर्यावरण मद से पार्क में हरियाली बढ़ाने, बैठने की बेहतर व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्क में नए फूल के पौधे रोपकर उसे आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही पाथ-वे का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण पर आकर्षक आकृतियां बनाई गई है। जिससे यह स्थान अब लोगों के लिए बेहतर मनोरंजन केंद्र नजर आएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह पार्क उपेक्षित स्थिति में था। सुंदरीकरण के बाद पार्क में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। जिससे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.