गोड्डा, अप्रैल 5 -- सुंदरपहाड़ी(एक संवाददाता)। सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़िया पहाड़ वाले ग्राम जोलो बैरागो में वर्षों बाद बिजली पहुंचने से पहाड़िया समुदाय में खुशी की लहर है।ग्रामीण आसना पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,नरेश पहाड़िया,बुधना पाड़िया,रामी पहाड़ीन,सुजी पहाड़ीन,रमा पहाड़िया समेत अन्य पहाड़िया ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के वर्षों बाद हम ग्रामीणों को बिजली नसीब हुआ है।अब रात में हमलोग रोशनी का आनंद उठा रहे है और अब हमारे बच्चे शाम में बिजली के रोशनी में पढ़ाई लिखाई कर पा रहे है तथा भीषण गर्मी में बिजली का हवा ले पा रहे है। इसके साथ ही प्रखंड के पहाड़ वाले गांव सिदलेर,मदनी, केशाम, सारमी,डांडो आदि पहाड़ वाले ग्रामों में तेजी से बिजली पोल खूंटा गाड़ने और पोल में तार लगाने का काम चल रहा है।बताया जाता हे कि सुदूर पहाड़ी क्षेत्र मे...