लातेहार, जून 6 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला के वर्षों पुराने रेंज कार्यालय के जर्जर भवन का पीटीआर प्रबंधन इनदिनों नवनिर्माण कराने में जुटा है। इस संबंध में वनपाल संतोष सिंह ने बताया कि वर्षों पूर्व बने रेंज कार्यालय की स्थिति इस कदर जर्जर बन गई थी कि वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। वनकर्मी जान-जोखिम में डाल विभागीय कार्यों का निष्पादन करने को विवश थे। इसी के मद्देनजर प्रबंधन ने पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नवनिर्माण कराने का आदेश दिया है। भवन का नवनिर्माण होने से वनकर्मियों को विभागीय कार्यों का निष्पादन करने में सहूलियत होगी। इधर, शनिवार को रेंज कार्यालय के जर्जर भवन को जेसीबी के जरिये धवस्त करते देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...