मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित और सुलभ बनाने के लिए पांडुलिपियों के संरक्षण, सूचीकरण और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। ज्ञान भारतम् मिशन के तहत भारत सरकार विशेष अभियान चला रही है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समीक्षा बैठक की।डीएम ने कहा कि यह मिशन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी ज्ञान विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखने का एक राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य देशभर में बिखरी हुई प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण, डिजिटलाइजेशन और अभिलेखीकरण करना है। इस मिशन के तहत कागज, ताड़पत्र, भोजपत्र, कपड़े या अन्य माध्यमों पर लिखी गईं ऐतिहासिक पांडुलिपियों को चिह्नित कर वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखा जाएगा। उन...