जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्र अभी तक नहीं लिए हैं तो इसे लेने के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। एमजीएम अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए आवेदन मांगा है। अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर जुझार मांझी ने कहा कि जितने लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था वे लोग जल्द से जल्द आवेदन करके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ले लें। इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा। यदि पहले किए गए आवेदन के भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं तो वह भी एक बार रिमाइंडर दे दें ताकि उनके भी प्रमाण पत्र को जल्द जारी किया जा सके और बैकलॉग को कम किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...