लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पूर्व के वर्षों के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के संबंध में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित मनरेगा योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रखंडवार चल रहे कार्यों की स्थिति, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रगति, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता का आकलन किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति, जियो-बिल्डिंग स्टेटस तथा प्रखंड स्तरीय भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सह मनरेगा भवन के निर्माण की स्थ...