मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। टीईटी अनिवार्यता समाप्ति को लेकर जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को जिले के सभी प्रशिक्षण स्थलों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण का विरोध किया। जिला संयोजक केपी सिंह के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर टेट अनिवार्यता के खिलाफ नारेबाजी की। काली पट्टी बांधकर ही प्रशिक्षण लिया। प्रदर्शन के दौरान जिला मंत्री एमपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार मूकदर्शक बनकर शिक्षकों के साथ लगातार धोखा कर रही है, जबकि सरकार को शिक्षकों के साथ खड़ा होना चाहिए। जागीर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का भविष्य निर्माता है लेकिन सरकार के एक गलत निर्णय से शिक्षक का भविष्य खतरे में आ गया है...