चंदौली, अप्रैल 29 -- चंदौली, संवाददाता । वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन के लिए जिले में कुल 12 लघु तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें सामान्य श्रेणी के 10 लघु तालाब एवं अनुसूचित श्रेणी के दो लघु तालाब का लक्ष्य है। इसपर 50 प्रतिशत अनुदान 52500 रुपये की की धनराशि दो किस्तों डीबीटी के माध्यम से कृषक के खाते में भुगतान किया जाएगा।भूमि संरक्षण अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि प्रथम किस्त 39375 रुपया मृदा कार्य पूर्ण होने एवं द्वितीय किस्त 13125 रुपया की धनराशि पक्का इनलेट और परियोजना बोर्ड निर्माण होने पर भुगतान किया जाएगा। खेत तालाब निर्माण के साथ सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य है। कृषकों को खेत तालाब का अनुदान तभी देय होगा। जब वह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए उद्या...