गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मानेसर नगर निगम की तरफ से वर्षा जल संचयन की योजना बनाई जाएगी। इस सिलसिले में गुरुग्राम को मानेसर नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दिशा में जल्द काम शुरू करने के आदेश जारी किए। आयुक्त ने कहा कि मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की वजह से इस क्षेत्र में आबादी बढ़ना स्वभाविक है। अरावली क्षेत्र होने की वजह से अरावली की तलहटी में बसे कई गांवों में पेयजल की समस्या है। इसके चलते वर्षा जल संचयन की जरूरत है। इससे भूजल रिचार्ज होगा। लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में कलस्टर बनाकर वर्षा जल का संचयन करने के लिए जोहड़ों को इस तरह तैयार किया जाए कि जरूरत पड़ने पर पेयजल सप्लाई में इनका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों के जोहड़ों को और गहरा कि...