वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सामाजिक संस्था सुबह ए बनारस क्लब की ओर से गुरुवार को वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में संस्था के पदाधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने वर्षा जल संचयन का संकल्प लिया। वहीं छात्राओं ने जल की बर्बादी न करने पर भी लोगों को जागरूक किया। उनके हाथों में तख्तियों पर जल की बर्बादी न करने से जुड़े स्लोगन लिखे थे। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संरक्षण का लिया संकल्प कई क्षेत्रों में हर साल पेयजल संकट से लोग जूझते हैं। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए हम सबको कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस दौरान डॉ. अशो...