एटा, अगस्त 7 -- गुरुवार को प्रसिद्ध आलोचक केपी सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य कवि गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का मुख्य विषय 'वर्षा ऋतु' रहा, जिसमें क्षेत्र के लब्धप्रतिष्ठ रचनाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सोमेस मिश्र ने किया। ​गोष्ठी में मुख्य अतिथि आचार्य प्रेमी राम मिश्र रहे। आमंत्रित कवियों राजेंद्र सिंह, ओम ऋषि भारद्वाज, राजेंद्र राज, रजनी वर्मा, संजय लव्ज, रविशंकर जी, रवीश जी, अच्युतम केशवम, दिनेश चौहान, दीप्ति चौहान एवं राकेश सम्स ने अपनी-अपनी कविताओं का सस्वर पाठ किया। ​​अध्यक्षीय उद्बोधन में केपी सिंह ने प्रस्तुत रचनाओं की सूक्ष्म आलोचनात्मक समीक्षा करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु भारतीय साहित्य की आत्मा रही है और गुरुवार को हुई गोष्ठी की कविताएं इस परंपरा को जीवंत रखती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...