वर्षाकाल में जलजनित रोगों से बचाव को पेयजल निगम ने की अपील
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- रुद्रपुर। वर्षाकाल में जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिशासी अभियंता सुनील जोशी ने कहा कि निजी पानी के टैंकों की नियमित सफाई करें और क्लोरीनीकरण के बाद ही पेयजल का उपयोग करें, ताकि पीलिया, टायफाइड समेत अन्य जलजनित बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की निजी पाइपलाइन नालियों या दूषित स्थानों से होकर गुजर रही है अथवा पाइपलाइन में लीकेज है, वे उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर मरम्मत कराएं। साथ ही आवश्यकता होने पर इसकी सूचना विभाग को दें। यह भी पढ़ें- बारिश के दिनों में बार-बार बीमार हो रहा बच्चा तो इन 7 बातों का रखें ध्यान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.