देहरादून, अप्रैल 19 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले 136 दिनों से आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। 'नर्सिंग एकता मंच' के बैनर तले रविवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। मंच की उपाध्यक्ष सरिता जोशी (40, निवासी डोभाल चौक) और प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती (38, निवासी नेहरू ग्राम) आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनकी वर्षवार भर्ती की मांग पूरी नहीं होती, यह आंदोलन और भूख हड़ताल बदस्तूर जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- नर्सिंग भर्ती में अनुभव को मिले प्राथमिकता : भट्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...