वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना शुरू
हल्द्वानी, जून 22 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार से बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से हजारों युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं, इसके बाद भी शासन और विभाग उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहे हैं।उन्होंने मांग उठाई कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती को पूर्व की भांति वर्षवार प्रणाली के अनुसार आयोजित किया जाए और वर्तमान भर्ती विज्ञप्ति को निरस्त कर नई विज्ञप्ति जारी की जाए। इस दौरान नवल पुंडीर, पंकज भंडारी, चन्द्रकला, सोनी पांडे, भावना डसीला, हेमा धामी, भूमिका, बलविंदर सिंह, दीपा रानी, नीतू मटयाली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.