देहरादून, फरवरी 1 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना रविवार को 59वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने से नाराज बेरोजगारों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान उत्तराखंड समानता पार्टी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। बेरोजगारों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से अब तक कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि बात करने नहीं पहुंचा है। केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। पार्टी ने मांगों को बताया जायज उत्तराखंड समानता पार्टी के महासचिव टीएस नेगी और संगठन महासचिव एसपी नैथानी ने आंदोलनकारियों को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए। मौके पर नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रा...