हल्द्वानी, जुलाई 24 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। वर्षवार नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को नर्सिंग महापंचायत के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ और बेरोजगार अभ्यर्थियों ने बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नर्सिंग एकता मंच, नर्सिंग सेवा संघ और किसान संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भर्ती न होने से हजारों प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य अधर में है। प्रदर्शनकारियों ने आईपीएचएस मानकों के तहत 2500 पदों पर एक साथ भर्ती शुरू करने, वर्तमान भर्ती पोर्टल तत्काल बंद करने, ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने और उत्तराखंड के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की। इस दौरान हेमा, विनीता, सोनी समेत कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...